The Kerala Story के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की अचानक बिगड़ी सेहत, अस्पताल में भर्ती

admin

दिल्ली (एकता): सुदीप्तो सेन हिंदी फिल्मों के डायरेक्टर हैं। उनकी सिनेमा जगत में काफी पहचान बनी हुई है। हाल ही में डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की अचानक सेहत खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार डायरेक्टर फिल्म  ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। उन्होंने थोड़ा सा भी आराम नहीं किया। जिसकी वजह से उनकी सेहत बिगड़ गई। इतना ही नहीं वह फिल्म की प्रमोशन के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। साथ ही जगह-जगह जा भी रहे हैं। जिसकी उनकी सेहत पर असर पड़ा। जैसे ही वह अस्पताल में भर्ती हुए सब काम रोक दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म को लेकर भी काफी वि+वाद हो रहा है। फिल्म को लेकर बै+न करने की भी मांग उठी थी। लेकिन उसके बावजूद फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की। फिल्म अब पश्चिम बंगाल में भी रिलीज हो चुकी है। पांच मई को रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी’ ने तीन हफ्तों में 200 करोड़ रुपए कमाए। इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बालानी और सिद्धी इदनानी लीड रोल में नजर आईं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *