यूट्यूब यूजर्स के लिए खास खबर: 26 जून को YouTube का Stories फीचर हो जाएगा बंद, जानिए क्या रही वजह

admin

दिल्ली (एकता): यूट्यूब यूजर्स के लिए खास खबर है। गूगल ने यू-ट्यूब के स्टोरीज फीचर को लेकर बड़ा कदम उठा+या है। मीडिया सूत्रों के अनुसार यूट्यूब का स्टोरीज फीचर अगले महीने 26 जून से बंद हो रहा है। बता दें कि Google ने फिलहाल अपने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube से Stories फीचर को हटाने का कदम उठा+या है। जानकारी के मुताबिक यह फीचर साल 2017 में रील्स के रूप में सामने आया था। हालांकि यू-ट्यूब का स्टोरी फीचर यूजर्स के बीच ज्यादा प्रसिद्ध नहीं था।

बता दें कि इस फीचर का सबसे कम प्रयोग किया गया, जिसके चलते यू-ट्यूब इस फीचर को बंद कर रहा है। इसमें कम्युनिटी पोस्ट और शॉर्ट्स शामिल हैं। बता दें कि इसके लिए शॉर्ट्स, कम्युनिटी पोस्ट, लाइव वीडियो पर ध्यान दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक 26 जून, 2023 से नए यूट्यूब स्टोरी का फीचर नहीं डलेगा। आपकी जो स्टोरी डल चुकी हैं वो अब डिलीट हो जाएगी। अब इस फीचर स्टोरी में फोरम पोस्ट, इन-ऐप मैसेज और यूट्यूब स्टूडियो में रिमाइंडर भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि YouTube ने साल 2018 में शुरुआती तौर पर 10,000 से अधिक यूजर्स के साथ इस ‘स्टोरीज’ फीचर की शुरुआत की थी। इस पर काफी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों जैसे Snapchat, Instagram आदि में उपलब्ध इस फीचर को शामिल किया। इसमें कई यूट्यूब यूजर्स अपने फैंस के साथ जुड़ने का एक और बेहतरीन मौका था। कई लोग यू-ट्यूब पर ब्लॉग बनाकर अपने फैंस के साथ शेयर करते थे। हर एक यूजर्स अपने अलग-अलग तरह के वीडियो इस यूट्यूब पर अपलोड भी करते थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *