मेट्रो में अब बिना स्मार्ट कार्ड और टोकन के भी कर सकते हैं सफर, इस तरह से चुकाना होगा किराया

admin

दिल्ली (एकता): मेट्रो में सफर करने के लिए अब यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना नहीं पड़ेगा। अब यात्री बिना स्मार्ट कार्ड और टोकन के भी मेट्रो में सफर कर सकते हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार अब आपके पास सिर्फ एंड्रायड फोन होना चाहिए। जिसकी सफर करने तक चार्जिंग बंद न हो। बता दें कि जब आप गेट पर क्यूआर कोड स्कैन करेंगे तो आपका स्मार्ट फोन सफर का किराया बताएगा। साथ ही आपके खाते से राशि कट जाएगी।

जानकारी के मुताबिक इस सुविधा से न तो यात्रियों को टिकट के लिए इंतजार करना पड़ेगा और न ही पैसे की जरूरत होगी। अब जल्द ही डीएमआरसी यात्रियों के लिए मोबाइल एप लांच करेगा। वहीं यात्रियों के लिए सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। अगर कोई यात्री अपना पर्य या पैसे घर भूल जाता है तो उसके लिए आपको परेशानी नहीं होगी। आप आपने फोन के जरिए मेट्रो में सारे दिन का सफर कर सकते हैं। जून में इसे यात्रियों के लिए लॉन्च करने की संभावना जारी है। इस कार्ड से मेट्रो, पार्किंग और मॉल्स और मल्टीप्लेक्स में भी खरीदारी कर सकेंगे।

बस यात्रियों को सिर्फ एक बात का ध्यान रखना होगा कि पूरे सफर में आपके फोन की चार्जिंग पूरी हो। अगर आपका फोन अचानक से ऑफ हो जाए तो आपको गेट से बाहर निकलने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि सभी मेट्रो में मोबाइल चार्ज करने की सुविधा नहीं है। जिसे लेकर अब यात्रियों को फोन का ख्याल रखना पड़ेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *