दिल्ली (एकता): कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। वह धीरे-धीरे चीन में एक बार फिर से अपने पैर पसार रहा है। चीन में लोगों को सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार चीन में कोरोना की नई लहर देखने को मिली है। जिससे जून के आखिर तक हर हफ्ते 6.5 करोड़ मामलों के सामने आने की आशंका जताई जा रही है। अप्रैल के बाद से यहां लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। दूसरी ओर भारत को भी इसकी चिंता सताई जा रही है। अगर चीन में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे तो खतरा ज्यादा हो सकता है। पिछली साल भी जब चीन में कोरोना के मामले बढ़े थे तो भारत भी इसकी चपेट में आया था। अब फिर से भारत को अलर्ट रहने की जरूरत है।

जानकारी के मुताबिक चीन में मई आखिर तक हर हफ्ते 4 करोड़ और एक महीने बाद 6.5 करोड़ मामले सामने आ सकते हैं। नागरिकों के कड़े विरोध के बाद प्रतिबंध हटा तो लिए गए लेकिन इससे 1.4 अरब लोगों पर वायरस की चपेट में आने का खतरा है। अब चीन में कोविड-19 स्थिति की वास्तविकता का अंदाजा लगा पाना आसान नहीं रहा। बता दें कि XBB. 1.9.1, XBB. 1.5, और XBB. 1.16 के लिए दो नए टीकों को शुरू करने की अनुमति दी गई है। जल्द ही इसकी मंजूरी मिल जाएगी, लेकिन उन्होंने आगे कोई जानकारी नहीं है।