दिल्ली (एकता): बॉलीवुड इंडस्ट्री की काफी मशहूर अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई है। ‘बर्फी’, ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘रुस्तम’ ‘किक’ जैसी फिल्मों की वह काफी फेमस अभिनेत्री है। हाल ही में वह बादशाह के वीडियो सॉन्ग में दिखाई दी थीं। बता दें कि वह सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की। साथ ही खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर कीं। फैंस उनकी खुशखबरी सुनकर हैरान रह गए।
View this post on Instagram
मीडिया सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री अपनी एक्टिंग से कई सुपरहिट्स मूवीज में मशहूर है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड का काफी आनंद ले रही है। उसने अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की। इन तस्वीरों में वह मिरर सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रही है। साथ ही अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने खूबसूरत अंदाज के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट किया हुआ है। उसके चेहरे पर साफ प्रेग्नेंसी ग्लो दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि अभिनेत्री के इसी साल 8 अप्रैल 2023 को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की। इन तस्वीरों में वह अपने बेबी बंप को अलग-अलग एंगल से शो करने की कोशिश की। इलियाना ने मिरर के सामने अपने बेबी बम्प की ये तस्वीरें खींची।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि वह पिछले काफी समय से एंड्रयू नीबोन को डेट कर रही थीं, लेकिन साल 2019 में इनका ब्रेकअप हो गया। बताया जाता है कि ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ के एक एपिसोड में करण जौहर ने इलियाना के रिश्ते को कन्फर्म भी किया था।
