दिल्ली (एकता): टीवी इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। कलाकारों की मौ+त से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। ऐसा लग रहा है जैसे किसी की नजर लग गई हो। ऐसी ही एक और टीवी इंडस्ट्री के लिए हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर किसी के पैसों तले जमीन खिसक गई।

बता दें कि ‘अनुपमा’ एक्टर नितेश पांडे का हार्ट अटैक से नि+धन हो गया। उन्होंने 51 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। नितेश पांडे फिल्मों से लेकर कई सीरियल में काम कर चुके हैं। नितेश ‘अनुपमा’ सीरियल में धीरज कपूर का रोल अदा कर रहे थे। उनका टीवी इंडस्ट्री में काफी जाना-माना नाम है। नितेश पांडे का जन्म 17 जनवरी 1973 को हुआ। वह काफी पॉपुलर एक्टर रहे हैं। दिशा परमार और नकुल मेहता स्टार शो ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यार’ में भी उनके रोल को हर किसी ने पसंद किया। उनके हर शो हिट गए हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात 2 बजे नासिक के पास इगतपुरी में कार्डियक अरेस्ट आया था, वे यहां शूटिंग के लिए आए थे। कार्डियक अरेस्ट के फौरन बाद नितेश का नि+धन हो गया। बता दें कि नितेश के पिता उनका पार्थिव शरीर लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। नितेश के परिवार में सभी लोग सदमे में हैं। जानकारी के मुताबिक नितेश ने ‘बधाई दो’, ‘दबंग 2’ जैसी फिल्मों से लेकर ‘अनुपमा’ जैसे टॉप टीवी शो में काम किया है। उनका टीवी इंडस्ट्री में काफी नाम है। बता दें कि नितेश की 2 शादियां हुई हैं।
नितेश ने कई फिल्मों ‘दबंग 2’, ‘खोसला का घोसला’ और टीवी सीरियलों में अहम रोल अदा किए हैं। वे फिलहाल ‘इंडियावाली मां’, ‘अनुपमा’ में काम कर रहे थे। जो काफी हिट शो जा रहा था। उनके निधन की खबर से फैंस में भी उदासी छाई हुई है। हर कोई उनकी खबर सुनकर हैरान है। आखिर इतनी छोटी सी उम्र में सब लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। बता दें कि उनके करियर का सफर 1995 से शुरू हुआ। उन्होंने टीवी की दुनिया में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने ‘तेजस’, ‘साया’, ‘मंजिलें अपनी अपनी’, ‘जुस्तजू’, ‘हम लड़कियां’, ‘सुनैना जैसे शो में काम किया।