दिल्ली (एकता): दिल्ली में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज देखने को मिल रहा है। राजधानी में चुभती गर्मी से आखिरकार लोगों को राहत मिल ही गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार अगले 3 दिन तक दिल्ली में मौसम के खराब रहने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक 26 मई तक अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना है। बारिश के चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। कई जिलों में हल्की बारिश व तेज हवा के आने से तपिश कम होगी। 24-25 मई को इसका असर उत्तर पश्चिम भारत, दिल्ली-एनसीआर में दिखेगा।
दिल्ली में 3 दिन तक बारिश के आसार, भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत
Leave a comment