टीवी इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका: ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ फेम वैभवी उपाध्याय का हुआ नि+धन

admin

दिल्ली (एकता): टीवी इंडस्ट्री को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। इतनी कम उम्र में इंडस्ट्री के एक्टर दुनिया को अलविदा कह रहे हैं। जिससे माहौल काफी गमगीन हो रहा है। अब टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय (32 वर्षीय) के नि+धन ने सबको हिलाकर रख दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार लोकप्रिय टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में अपनी भूमिका निभा रही अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय का कार सड़क हादसे में नि+धन हो गया। बता दें कि अभिनेत्री की मौत हिमाचल में हुई है। वैभवी का अंतिम सं+स्कार बुधवार को किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक इस सड़क हादसे में अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय का मंगेतर भी मौजूद था, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि वैभवी बहुत अच्छी अभिनेत्री है, जो साराभाई बनाम साराभाई शो में ‘जैस्मीन’ का रोल अदा कर रही थी। बता दें कि वैभवी ने मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ 2020 में आई फिल्म ‘छपाक’ और ‘तिमिर’ (2023) में भी नजर आई थीं।

अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की गुजराती थिएटर सर्किट में भी काफी जान पहचान थी। उसने ‘क्या कसूर है अमला का’ और डिजिटल सीरीज ‘प्लीज फाइंड अटैच्ड’ में भी काम किया। वह अपने सभी शो में काफी अच्छा काम कर रही थी। लोग उसे काफी पसंद भी करते थे। वह हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी। बता दें कि बुधवार की सुबह ही टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर नितेश पांडे इस दुनिया को अलविदा कह गए। सभी दोनों अभिनेताओं को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। वह उनके परिजनों से शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *