केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar, फैंस का लगा जमावड़ा (देखें तस्वीरें)

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से फेमस अभिनेता अक्षय कुमार बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे। बता दें कि अक्षय कुमार अकसर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। वह इस समय उत्तराखंड के टूर पर पहुंचे हैं। उन्हें देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ी हुई हैं। लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं।

अक्षय कुमार चारों ओर से ऊंचे पहाड़ों की वादियों का नजारा ले रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘जय बाबा भोलेनाथ।’ इस तस्वीर में बैकग्राउंड से ‘हर हर शंभू’ गाना बज रहा है। आप इस वीडियोमें देख सकते हैं कि कैसे वह हाथ जोड़कर ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारे लगाते दिख रहे हैं। उन्होंने अपने माथे पर लाल और पीले रंग का तिलक-छापा लगाया हुआ है। अक्षय कुमार ब्लैक हाफ टी-शर्ट और मैचिंग कलर के पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं। दर्शन करने के बाद अक्षय मंदिर से बाहर निकलते हैं और फैंस को दोनों हाथ जोड़कर आभार प्रकट करते हैं। इसके साथ ही वह हर-हर महादेव का जयकारा भी लगाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अभिनेता को लेकर वहां सिक्यॉरिटी भी तैनात की गई है। वह आम जनता के साथ चलकर दर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंचे थे। मंगलवार को उन्होंने केदारनाथ के दर्शन किए और फिर रुड़की में फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हुए। इससे पहले अक्षय कुमार ने बी प्राक और अक्षय ने ‘फिलहाल’ और ‘फिलहाल 2’ में भी साथ काम किया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *