Khatron Ke Khiladi 13 में ‘पिशाचिनी’ एक्ट्रेस नायरा बनर्जी की हालत हुई खराब, जानें क्या रही वजह

admin

दिल्ली (एकता): इंडिया के फेमस रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में ‘पिशाचिनी’ एक्ट्रेस नायरा बनर्जी की हालत खराब हो गई। बता दें कि नायरा ने स्टार प्लस धारावाहिक दिव्य दृष्टि और बॉलीवुड सहित साउथ की कई फिल्मों में अपने काम किया है। नायरा अब अपने नए शो ‘पिशाचिनी’ की रिलीज को लेकर काफी खुश हैं। नायरा ने कहा कि उन्हें इस तरह के ड्रामेटिक रोल बहुत पसंद हैं और यह शो उनके लिए एकदम परफैक्ट है। क्योंकि शो में उनका रोल एक पिशाचिनी का है जो एक सुपरनैचुरल कैरेक्टर है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार ऐश्वर्या शर्मा के बाद अब नायरा बनर्जी को स्टंट के दौरान बुरी तरह चोट लग गई। बता दें कि ‘पिशाचिनी’ एक्ट्रेस इन दिनों साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हैं। वह रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की शूटिंग में बिजी है। नायरा बनर्जी ने बताया कि उन्हें एक टास्क में कीड़े-मकौड़ों ने काट लिया। जिसके चलते उनके शरीर पर कई जगह गहरे घाव हो गए, उनको काफी दिक्कत हो रही है। फिलहाल वह ठीक हो रहे हैं लेकिन वो सीन काफी भयानक था।

बता दें कि इस सीजन में कई कंटेस्टेंट्स ने खतरनाक स्टंट किए। जिनमें रुही चतुर्वेदी, नायरा बनर्जी, अजीत तनेजा, रोहित रॉय, सौंदर मौफकीर, डेजी शाह, शिव ठाकरे, अंजुम फकीह, अर्चना गौतम, अंजली आनंद, ऐश्वर्या शर्मा और रश्मित कौर शामिल हैं। इस शो में गुम है किसी के प्यार की अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा को भी चोट लगी थी। उसमें उनके हाथ पूरे नीले पड़ गए थे। गौरतलब है कि इस शो का कई लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस शो में एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले सितारे असल जिंदगी में खतरों से सामना करते हुए नजर आते हैं। यह कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होने वाला स्टंट बेस्ड शो माना गया है।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *