मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया

admin

दिल्ली (एकता): मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्हें तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि सत्येंद्र जैन के चिट्ठी लिखने के बाद जेल संख्या-7 के सुपरिटेंडेंट ने उनके सेल में दो कैदियों को भी ट्रांसफर किया था। गौरतलब है कि 11 मई को एक पत्र के जरिए सत्येंद्र जैन ने अधीक्षक से कैदियों के साथ रहने का अनुरोध किया था।

उन्होंने पत्र में अकेले रहने और डिप्रेशन का कारण लिखा था। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें अकेले न रहने की सलाह दी थी। लेकिन जैसे ही जेल के प्रशासन को इस बात की जानकारी हुई थी तो तुरंत ही उन दोनों कैदियों को वापस भेज दिया। साथ ही जेल नम्बर-7 के सुपरिटेंडेंट को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *