हो जाएं सावधान! दिल्ली में आज चुभती गर्मी का टूट सकता है रिकॉर्ड, यलो अलर्ट जारी

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में चुभती-जलती गर्मी से लोगों को अभी राहत नहीं मिलने वाली। गर्म हवा के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। बता दें कि आज यानि सोमवार को राजधानी में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रविवार को 46 डिग्री पारा था।

एनसीआर की बात करें तो गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री, नोएडा में 43.6 डिग्री था। लेकिन आज सोमवार को तापमान और बढ़ेगा। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक राजधानी की कुछ जगहों पर हीटवेव चल सकती हैं। आज पारा 43 डिग्री पार कर सकता है। वहीं बादल के छाए रहने की भी संभावना जारी है।

25-35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं। मंगलवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 24 मई से 27 तक मौसम के खराब रहने की संभावना है। खास बात यह है कि अब दिल्ली-एनसीआर में 30 जून की जगह 12 जुलाई तक मानसून आएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *