फिल्म ‘विजय 69’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए Anupam Kher, इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर कही ये बात

admin

दिल्ली (एकता): अनुपम खेर हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। वह बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने अपने करियर में काफी कामयाबी हासिल की। उनकी कई फिल्में हिट रही हैं। हाल ही में अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विजय 69’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान वह घायल हो गए।

मीडिया सूत्रों के अनुसार शूटिंग करते समय उनके कंधे पर चोट लग गई। बता दें कि अनुपम खेर ने सोमवार सुबह अपने इंस्टाग्राम पर दाहिने हाथ में स्लिंग पहने हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की शर्ट और पैंट पहनी हुई है। जिसमें उन्होंने लिखा, “आप स्पोर्ट्स फ़िल्म करो और आप घायल ना हो!! ऐसा कैसे हो सकता है? कल #Vijay69 की शूटिंग के दौरान कंधे में अच्छी ख़ासी चोट लगी। दर्द तो है पर जब कंधे पर sling लगाने वाले भैया ने बताया कि उन्होंने ने ही @iamsrk और @hrithikroshan के कंधों को इस स्लिंग से सजाया था तो पता नहीं क्यों दर्द का एहसास थोड़ा कम हो गया! एक दो दिनों बाद शूटिंग जारी रहेगी। वैसे मां ने सुना तो बोली, “और दिखा अपनी बॉडी दुनिया को!! तुझे नज़र लग गई!” मैंने जवाब दिया “ मां! गिरते है शहसवार ही मैदान ए जंग में। वो तिफल क्या गिरेगा जो घुटनों के बल चले!” माँ झाँपड़ मारते मारते रुक गई।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

अनुपम खेर ने फिल्मों में कई तरह के रोल कर अपनी अलग पहचान बनाई। अनुपम खेर की मां दुलारी खेर ने कहा कि तुझे नज़र लग गई। वहीं उनकी पत्नी नीना गुप्ता ने भी इस तस्वीर पर रिएक्शन देते हुए पूछा , “अरे तुमने यह क्या किया?

विजय 69’ की कर रहे हैं शूटिंग

बता दें कि अनुपम खेर अपनी नई फिल्म ‘विजय 69’ की शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म एक सेक्सजेनरियन इंसान की जिंदगी पर आधारित है। विजय 69 का निर्देशन अक्षय रॉय करेंगे। अनुपम खेर पिछले तीन दशकों से हिंदी सिनेमा में अपना योगदान दे रहे हैं और अब तक वह हिंदी सिनेमा में लगभग 500 फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन फिल्मों में ‘ए थर्सडे’ , ‘स्पेशल 26’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘लम्हे’, ‘राम लखन’, ‘तेजाब’ और ‘सौदागर’ उनकी कुछ यादगार फिल्में हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *