दिल्ली (एकता): सारा अली खान बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक है। उनकी फिल्में हटकर होती हैं। वह हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वह राजस्थान के अजमेर में पहुंची। जहां उन्होंनेसूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में शरण ली। मीडिया सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ के लिए जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। उनकी फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसके लिए वह काफी मेहनत कर रही हैं। दरगाह में उन्होंने जियारत की और कामयाबी की मन्नत मांगी।
View this post on Instagram
बता दें कि जैसे ही दरगाह में सारा अली खान पहुंची तो सब लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए। फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। दरगाह में सारा, विक्की कौशल के साथ पहुंची। ग्रामीणों ने विक्की कौशल को माला और राजस्थानी साफा पहनाया। बॉलीवुड स्टार जिन रामसर गांव के जिस परिवार से मिलने पहुंचे उसमें 185 सदस्य परिवार के मुखिया भंवरलाल माली के दादा ने संयुक्त परिवार में रहने की ही सीख दी थी।

इस दौरान स्टार ने चूल्हे पर बनी रोटी और भिंडी की सब्जी खिलाई। दोनों ने खाना खाया और जमकर तारीफ की। इस दौरान महिलाएं राजस्थानी में अपने लोक गीत गाने लगीं। परिवारवालों के साथ मौज-मस्ती के साथ डांस भी किया। फिल्म भी एक संयुक्त परिवार की कहानी पर आधारित है। जहां परिवार मिलकर रहता है। बताया जा रहा है कि फिल्म में विक्की कौशल ने कपिल का किरदार निभाया है। सारा ने सौम्या का रोल अदा किया।
