दिल्ली (एकता): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुलाकात की। बता दें कि नीतीश कुमार तय कार्यक्रम पर रविवार को उनके आवास पर पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस दौरान उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सहित कई नेता भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक बैठक में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह केंद्र द्वारा दिल्ली के पक्ष में कोर्ट के आदेश को नकारते हैं साथ ही अध्यादेश लाने के मुद्दे पर वे दिल्ली की जनता के साथ हैं।

बता दें कि नीतीश कुमार काफी समय विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर बैठक कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि 2024 में भाजपा सरकार बाहर हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर नीतीश ने कहा कि चुनी हुई सरकार की सत्ता कैसे छीनी जा सकती है, यह तो संविधान के खिलाफ की बात होगी। उन्होंने कहा कि हम केजरीवाल के साथ हैं। हम सभी पार्टियों को मिलाकर ही रहेंगे। इस दौरान बैठक में कई अहम मुद्दों पर भी चर्चाएं हुई।