फुटबॉल मैच देखने के लिए स्टेडियम में उमड़ी भीड़, धक्का-मुक्की में कई लोगों की मौ+त, 100 से ज्यादा घा+यल

admin

अल सल्वाडोर (एकता): उत्तरी अमेरिकी के अल सल्वाडोर में फुटबॉल मैच के दौरान एक बड़ा हा+दसा हो गया। जहां मैच देखने के लिए स्टेडियम में उमड़ी भीड़ के बीच धक्का-मुक्की होने से कई लोगों की मौ+त हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को अल सल्वाडोर में लोकल फुटबॉल टीम एलियांजा और सेंटा ऐना की टीम FAS के बीच कुस्केटलन मैच था। एंट्री करने के लिए काफी लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। जैसे ही गेट खुला तो लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया, कई घायलों की हालत गंभीर है। वहीं इस हादसे पर अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने शोक जताया है। फिलहाल इस हादसे की जांच तल रही है। अगर कोई आरोपी पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले अक्टूबर 2022 में इंडोनेशिया में फुटबाल मैच के दौरान ऐसा ही हा+दसा हुआ था। उस हादसे में 127 लोगों की मौ+त हुई थी। इससे पहले भी इन मैचों में कई दर्द+नाक हा+दसे हुए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *