दिल्ली में फिर बदलने वाला है मौसम का रुख, भीषण गर्मी के कहर से जानें कब मिलेगी राहत

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में लोग दिनभर पसीना-पसीना हो रहे हैं। लोग इस भीषण गर्मी से छुटकारा पाना चाहते हैं। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऑफिस, स्कूली छात्र, दुकानदार अन्य व्यक्ति इस गर्मी से परेशान हो रहा है। लेकिन ये गर्मी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मई में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी बादल तो कभी आंधी का माहौल देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी का तापमान एक-दो बार ही 41 डिग्री से ऊपर गया है।

बीते सप्ताह 13 मई को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन अब फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। लोगों को अब गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को आसमान साफ रहा। जानकारी के मुताबिक 23-24 व 25 मई को हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट होगी। जिससे लोगों के चेहरे खिलेंगे। इस दौरान तापमान 40-42 डिग्री के बीच रहेगा। इस बार दिल्ली में काफी भीषण गर्मी का लोगों को सामना  करना पड़ रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *