बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म Fast X मचा रही तहलका, दूसरे दिन भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई का सिलसिला जारी

admin

दिल्ली (एकता): हॉलीवुड की फिल्में सबसे खतरनाक होती हैं। इन्हें बनाने में कई साल लग जाते हैं। ऐसी ही एक फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 10’ रिलीज हुई है, जिसका रहस्य काफी रोमांच से भरा है। यह फिल्म काफी मशहूर है। अब इस फिल्म का 10वां पार्ट आया है, जिसमें जबरदस्त एक्शन, कॉमेडी भरी हुई है। बात करें अब फिल्म की कमाई की तो इसने दूसरे दिन भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की। इस फिल्म ने पहले दिन ओपनिंग डे पर 12 करोड़ की कमाई की। फिर इस फिल्म की कमाई बढ़ती गई।

मीडिया सूत्रों के अनुसार जैसे ये फिल्म शानदार परफॉर्म कर रही है संकेत लगाए जा रहे हैं कि यह शनिवार और रविवार को भी तहलका मचाएगी। बता दें कि फिल्म 18 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म Fast X फ्रेंचाइजी की ये फिल्म इंडियन फैंस के सिर चढ़ने लगी है। जिस दिन से ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, उस दिन से ही लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। सिनेमाघरों में तीनों टाइम के शो बुक हो रहे हैं। ये फिल्म हिंदी और इंग्लिश दोनों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में विन डीजल,जेसन मोमोआ,जेसन स्‍टेथम,मिशेल रोड्रिग्स,टायरिस गिब्सन,जॉन सीना स्टार ने पहले दिन ही अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया। दो दिनों में ही ये फिल्म 25 करोड़ का आकंड़ा पार कर गई है।

फिल्म Fast X इस फ्रैंचाइजी की भारत में सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। फिल्म हिन्दी सर्किट से अधिक साउथ में अच्छी कमाई कर रही है। लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म आंध्रा, हैदराबाद, तमिलनाडु और मैसूर में आसमान छू रही है। गौरतलब है कि इस फिल्म की हर बार कहानी नई सिरे से शुरू होती है। फिल्म के सभी पॉर्ट्स काफी अच्छे रहे हैं। हर पार्ट में एक्शन, रोमांस, दोस्ती, परिवार के रिश्ते नजर आते हैं। अब इस फिल्म का 10वां पार्ट यानि कि Fast X रिलीज हुआ है। जल्द ही इसका 11वां पार्ट भी नजर आएगा। फैंस को अब इसके 11वें पार्ट का इंतजार है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *