Cannes 2023: ऐश्वर्या राय के बाद अब बॉलीवुड सिंगर कुमार की बेटी ने की एंट्री, मिला फिल्म प्रीमियर का न्यौता

admin

दिल्ली (एकता): कान फिल्म फेस्टिवल 2023 का जलवा बरकरार है। यह फेस्टिवल फ्रांस के कान शहर में हो रहा है। जो दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड में शामिल है। कान फिल्म फेस्टिवल में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने अलग अंदाज में जलबे बिखेरे। बता दें कि अब इस कान फेस्टिवल में बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू की बेटी शैनन कुमार की एंट्री हुई है। वह हाल ही में ‘इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी’ का प्रीमियर अटेंड करने पहुंची थीं। वह काफी सुर्खियों में बनी हुई है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के बाद वह इकलौती अभिनेत्री थी जिसे फिल्म प्रीमियर का न्यौता मिला। इससे पहले सारा अली खान, सपना चौधरी की तरह कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में डेब्यू किया। ऐश्वर्या राय ने यूक्रीनी डिजाइनर का गाउन पहना था। कई बॉलीवुड हसीनाएं रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं।  जानकारी के मुताबिक शैनन कुमार ने कहा, ‘ये बहुत ही अलग अनुभव है लेकिन सच कहूं तो कान रेड कार्पेट पर चलने के लिए मैं बहुत डरी हुई थी। मुझे खुशी है कि हैरिसन फोर्ड की मूवी प्रीमियर के लिए मुझे न्यौता दिया गया। उसने कहा कि मैं इस खुशी को बयां नहीं कर सकती। ये मेरे लिए काफी अच्छा वक्त है।

बता दें कि जैसे ही बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू की बेटी शैनन कुमार ने एंट्री की तो सबके चेहरे के रंग उड़ गए। हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। वह यूक्रेनी सफेद डिजाइनर ब्लैंक डी ब्लैंक्स में काफी सुंदर लग रही थी। यह ड्रैस लाना मारिनेंको ने डिजाइन की थी। उन्होंने भारतीय देवी-देवताओं को रिप्रेजेंट करने के लिए एक डायमंड टियारा भी पहना था। शैनन कुमार सानु को जिस मूवी की स्क्रीनिंग के लिए न्यौता दिया गया, वह फिल्म 30 जून, 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को जेम्स मैनगोल्ड ने डायरेक्ट किया है। उनकी फिल्में काफी हिट रही हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *