इस तारीख से बंद हो जाएगा 2000 का नोट, बदलवाने के लिए बैंक में जाकर करना होगा यह काम…

admin

दिल्ली (एकता): भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर लोगों को झटका दिया है। बता दें कि अब 2 हजार के नोट बंद होने की कगार पर हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार केंद्रीय बैंक ने यह 2 हजार का नोट 2016 में जारी किया था लेकिन अब इसे बंद किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक बैंक के इस फैसले से लोगों को थोड़ी परेशानी तो हुई। वैसे लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। 4 महीने तक ये 2 हजार का नोट चलता रहेगा। लोग इसे 30 सितंबर तक चला सकते हैं। केंद्रीय बैंक ने लोगों को नोट बदलने की 30 सितंबर की तारीख तय की है। वहीं 2000 का नोट कब जारी किया जाएगा, इसके बारे में थोड़ा समय लगेगा। यह बात नहीं कि 2 हजार का नोट जारी नहीं होगा, बस इसको जारी करने में थोड़ा समय लगेगा। बाजार में मौजूद नोटों को बैंकों में जमा कराया जा सकता है या फिर 30 सितंबर, 2023 तक बदला जा सकता है।

गौरतलब है कि 8 नवंबर, 2016 को 2000 रुपए का नया नोट सामने आया था। इसके साथ ही 500 रुपए का नया नोट भी जारी हुआ था। बैंक का मानना था कि 2000 रुपए का नोट 500 और हजार रुपए के नोट की कमी को जल्द पूरा कर देगा। बताया जा रहा है कि बैंक 2 हजार के नोट को पहले से ही बंद करने की कगार पर था। अब सभी बैंकों को निर्देश दिया गया है कि वह 2 हजार के नोटों को दोबारा प्रचलन में देने से बचें और इसे आरबीआइ को लौटा दें। शुक्रवार को बैंकों में 2 हजार के नोट ग्राहकों को देने से मना कर दिया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *