दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर से चोरी होने का मामला सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अर्पिता खान की डायमंड की इयररिंग उनके खार स्थित आवास से चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि ये चोरी किसी बाहर वाले ने ही नहीं बल्कि घर के ही नौकर ने की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक अर्पिता खान ने चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। आरोपी नौकर (30) मुंबई के विलेपार्ले इलाके में रहता है और सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर पर डॉमेस्टिक हेल्प काम करता था। अर्पिता खान के घर से ₹5 लाख की इयररिंग की चोरी हुई है, जो उन्होंने अपने मेकअप ट्रे में रखी हुई थी। घटना 16 मई की बताई जा रही है। जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो उन्होेंने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली गई है और आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि अर्पिता अपने और पति के साथ मुंबई में घर पर रहती हैं। हाल ही में उन्होंने घर पर ईद की पार्टी का आयोजन किया था।यह फिल्म ईद के अवसर पर रिलीज हुई थी।
