दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत, जानें आसमान में कब तक छाए रहेंगे बादल

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम के करवट बदलने से लोगों को राहत मिली है। बता दें कि बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजधानी में पिछले कई दिनों से मौसम रंग बदल रहा है। कभी बारिश कभी आंधी-तूफान से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त किया हुआ है।

बता दें कि आज मौसम विभाग ने दिल्ली के कई स्थानों में बारिश और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कल भी राजधानी में धूलभरी तेज हवाएं चली थी। जिससे कोहरे जैसी स्थिति देखने को मिल रही थी। लोग जब सुबह उठे तो उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। दिल्ली की हवा खराब हो रही है। गर्मी और धूल भरी धुंध ने लोगों को परेशान कर दिया है।

गौरतलब है कि सोमवार रात से ही धूल भरी हवाएं चलने लगी थी। मौसम विभाग का कहना है कि यह धूल जल्द ही उतर जाएगी। विभाग ने इसे स्मॉग नहीं धूल की चादर ही बताया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *