Cannes Film Festival 2023: सारा अली खान से उर्वशी रौतेला तक इन बॉलीवुड हसीनाओं का दिखा ग्लैमरस लुक

admin

दिल्ली (एकता): इस साल के सबसे बड़े 76वां कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें बॉलीवुड के सितारों ने भी शिरकत की। बता दें कि यह कान्स फिल्म फेस्टिवल 16 मई से 27 मई तक चलेगा। इस बार यह फेस्टिवल बेहद खास रहा। फेस्टिवल में बॉलीवुड हसीनाओं ने अपने ग्लैमरस लुक से सबको चौंका दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस बार सारा अली खान और मानुषी छिल्लर के डेब्यू को लोगों ने खूब पसंद किया तो उर्वशी रौतेला से लेकर ईशा गुप्ता के लुक को देख सभी हैरान रह गए। फेस्टिवल से बॉलीवुड हसीनाओं की बेहद ग्लैमरस तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें उन्होंने अपना कातिलाना अंदाज पेश किया।

जानकारी के मुताबिक कान फेस्टिवल 2023 में सारा अली खान ने डेब्यू किया। उन्होंने मशहूर डिजाइनर अबू-संदीप खोसला के डिजाइन लंहगे में रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा। उनका लुक दुनियाभर के फैंस के साथ-साथ सभी को पसंद आया। वह इंडियन लुक में नजर आई। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। सारा ने रेड कारपेट पर सिर पर दुपट्टा लिया हुआ था। उनसे किसी की भी नजरें नहीं हट रही थी। सारा अली खान ने कहा कि उन्हें भारतीय अंदाज काफी पसंद है।

दूसरी तरफ उर्वशी रौतेला ने भी अपने बोल्ड लुक से सभी को हैरान कर दिया। पिंक आउटफिट में रेड कारपेट पर उन्होंने अलग अंदाज में तस्वीरें खिंचवाई। फैंस को भी उनका लुक काफी पसंद आया। उर्वशी की इस ड्रेस को फेमस पैरिस डिजाइनर Sima Couture ने डिजाइन किया है। ज्यादातर सभी की नजरें उनके मगरमच्छ वाले पहने नेकलेस पर थी। हर कोई उनके नेकलेस को ही देख रहे थे। जोकि उनसे ज्यादा काफी फेमस हो रहा था। इस फेस्टिवल में कई हसीनाओं ने अपना जलवा बिखेरा।

‘जन्नत 2’ वाली ईशा गुप्ता भी किसी से पीछे नहीं रही। फैंस को उनका लुक काफी हॉट लगी। आपको बता दें कि इस फेस्टिवल के दूसरे दिन सारा अली खान ने ब्लैक ड्रेस में भी अपना हॉट लुक दिखाया। जो फैंस को काफी पसंद आया।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *