Shehnaaz Gill ने समुंदर किनारे दिखाया बोल्ड लुक, Red Colour की ड्रेस में तस्वीरें देख फैंस हुए क्रेजी

admin

दिल्ली (एकता): ‘बिग बॉस 13’ से फेमस हुई शहनाज गिल आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत से कामयाबी हासिल की है। उन्होंने अपनी लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखें। अब वह हिंदी सिनेमा के बड़े पर्दे पर भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज हुई। बॉलीवुड डेब्यू करने वाली शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कोई न कोई पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर डालती रहती हैं। लेकिन हाल ही में उनको फोटोशूट को देखकर उनके फैंस क्रेजी हुए पड़े हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इन दिनों अभिनेत्री फुकेट में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान उन्होंने रेड कलर की ड्रेस में कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में शहनाज गिल समंदर किनारे रेड कलर की ड्रेस में दिख रही हैं। वह इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं।

शहनाज की रेत में लेटकर गीले बालों और भीगी हुई ड्रेस में शेयर कीं तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। उनकी बीच किनारे झूला झूलने की तस्वीर भी काफी वायरल हो रही हैं। वह झूले पर मस्ती करती दिख रही हैं।

फुकेट की बीच पर उनका ये लुक हर किसी को काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें शेयर की हैं। शहनाज ने ब्लैक कलर की स्टाइलिश ड्रेस में भी एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें उनका लुक कातिलाना दिख रहा है। बता दें कि खुशमिजाजी के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल अपने नए शो ‘देसी वाइब्स’ से अब दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *