लैंड फॉर जॉब मामला: लालू के करीबियों पर CBI की कार्रवाई, बिहार से दिल्ली-NCR तक 9 ठिकानों पर मारे छापे

admin

दिल्ली (एकता): लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां बिहार से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक 9 जगहों पर छापेमारी की गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई लैंड फॉर जॉब मामले में लालू के करीबियों पर की गई। जिसके चलते अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बता दें कि मंगलवार दिल्ली, नोएडा और गुरुगाम में सीबीआई ने रेड की।

इस मामले में आरा के अगिआंव विधानसभा के राजद विधायक किरण देवी और राजद के पूर्व विधायक अरूण यादव के पैतृक आवास सहित कई ठिकानों पर छापे मारे गए। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जब सीबीआई ने छापेमारी शुरू की तो हर तरफ स्थिति तनावपूर्ण देखने को मिली। इस बड़ी कार्रवाई ने सबको हिला कर रख दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *