दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। तपती गर्मी के बीच मंगलवार को अचानक आसमान में धूलभरी हवाएं चली। जिसके चलते पूरा आसमान धुंधला दिखाई दे रहा था। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस धूलभरी आंधी से विजिबिलिटी भी कम रही। बता दें कि कई दिनों से राजधानी में लोग गर्मी झेल रहे थे। वहीं मौसम विभाग का कहगना है कि मंगलवार और बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक राजधानी में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि सोमवार को नजफगढ़ इलाका सबसे अधिक गर्म दर्ज किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *