सावधान! दिल्ली मेट्रो में अब प्यार करने वालों पर रहेगी पुलिस की टेढ़ी नजर, जानिए क्यों उठाया बड़ा कदम

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली मेट्रो में अब स्टंट और अश्लील हरकतें करने वालों की खैर नहीं। दरअसल मेट्रो में अमर्यादित व्यवहार करने वाले अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे थे। जिसके चलते मेट्रो में अब दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस अब अपने 100 से अधिक कर्मियों को सादे कपड़ों में पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर डिब्बों के अंदर ड्यूटी लगाएगी। जिससे हर किसी के ऊपर नजर रहेगी। बता दें कि मेट्रो में सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ ये पुलिस कर्मी अपराध करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

गौरतलब है कि मेट्रो में बेहद अश्लीलता करने वाला एक वीडियो हाल ही में जमकर वायरल हुआ था। जो कि बेहद शर्मनाक था। बताया जा रहा है कि मेट्रो में कुछ लोग स्टंटबाजी, डांस और अश्लील हरकतें करते हैं। जिससे राजधानी शर्मसार होती है। इतना ही नहीं मेट्रो में कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। जिससे मेट्रो में बैठे यात्रियों को शर्मिंदगी महसूस होती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *