दिल्ली (एकता): शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग मामले में नया मोड़ आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस मामले की जांच करने वाले अधिकारी समीर वानखेड़े की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल सीबीआई ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ कथित तौर पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को इस केस में फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी। सीबीआई ने मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, गुवाहाटी और रांची में करीब 29 ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मुंबई नारकोटिक ब्यूरो के तत्कालीन क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े सहित कई अधिकारियों पर मामला दर्ज किया। इस मामले में समीर वानखेड़े पर एफआईआर दर्ज की गई। एनसीबी की विजिलेंस ने 11 मई को सीबीआई को अपनी रिपोर्ट सौंपी। हालांकि इस केस में 25 अक्टूबर 2021 को विजिलेंस जांच शुरू हुई थी।
समीर वानखेड़े के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई जोन के डायरेक्टर समीर वानखेड़े ,सुप्रीटेंडेंट विश्व विजय सिंह और इंटेलिजेंस अफसर आशीष रंजन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। सीबीआई ने आरोप लगाया कि वानखेड़े, एनसीबी के दो पूर्व अधिकारियों और कुछ निजी कर्मचारियों ने 25 करोड़ की मांगी गई। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने रिश्वत में से 25 लाख रुपए पहले ही वसूल किए। गौरतलब है कि एनसीबी ने ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में चार्जशीट दायर की थी। उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी थी। एसआईटी द्वारा की गई जांच के आधार पर 14 लोगों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत चार्जशीट दर्ज की गई थी।