हेमकुंड साहिब तक 18KM पैदल यात्रा कर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने किया निरीक्षण, 20 मई को खुलेंगे कपाट

admin

दिल्ली (एकता): विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब की यात्रा कठिन मानी जाती है। बहुत कम लोग इस यात्रा को पैदल पूरा करते हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सिखों के पवित्र धाम ‘हेमकुंड साहिब’ की यात्रा आगामी 20 मई से शुरू हो जाएगी। जिसके चलते यात्रा शुरू होने से पहले ही जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गोविंद घाट गुरुद्वारा से हेमकुंड साहिब तक 18 किलोमीटर पैदल यात्रा कर पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार हिमांशु खुराना ने इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

बता दें कि हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में अभी करीब 08 फीट बर्फ जमी हुई है। पूरा मंदिर बर्फ के बीच ढका हुआ है। जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर एप्रोच मार्ग, पुल, घोड़ा पडाव, रेन शेल्टर, यात्री शेड, रेस्क्यू हैलीपैड सहित बिजली, पानी, शौचालय जैसी कई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। ताकि यात्रा करने में किसी को परेशानी न आए। या किसी के हाथ कुछ हादसा न हो जाए।

उन्होंने घंघरिया में वाटर एटीएम शुरू करने के साथ ही भ्यूंडार में मेडिकल रिलीफ पोस्ट एवं यात्री शेड के पास भी वाटर एटीएम लगाने के भी निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक यात्रा के दैरान घोड़े-खच्चरों के लिए भी गर्म पानी की व्यवस्था की। पुलिस विभाग को यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम कर दिए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यात्रा मार्ग में सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए दिए सख्त निर्देश

1.हेमकुंड की सकुशल यात्रा एवं यात्रियों की सहायता के लिए भ्यूंडार में अस्थाई पुलिस चौकी एवं घांघरिया में सीजनल पुलिस चौकी स्थापित की गई हैं। जिसमें कई पुलिस बल एवं एसडीआरएफ तैनात रहेगी।

2. सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए पुलिस चौकियों में रेडियो स्टैटिक सैट एवं यात्रा रुट पर वायरलैस हैंडसैट के साथ ड्यूटी पर रहेंगे।

3. पैदल मार्ग पर भू-स्खलन व हिमस्खलन सम्भावित के रास्तों पर एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस टीमें सुरक्षा में रहेंगी।

4. थानाध्यक्ष गोविन्दघाट को सभी घोड़ा-खच्चर स्वामियों एवं होटल कर्मियों के सत्यापन अनिवार्य रुप से कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

5. टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों, होटल स्वामियों व घोड़ा-खच्चर स्वामियों की गोष्ठी आयोजित कर यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक ना वसूलने एवं अनिवार्य रुप से होटल एवं ढाबों में रेट लिस्ट लगवाने हेतु निर्देशित किया गया।

6. घांघरिया में सीजनल पुलिस चौकी का निरीक्षण करते हुए महोदय द्वारा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नरेन्द्र कोठियाल को शौचालय, पानी, भोजनालय आदि व्यवस्थायें समय से पूर्ण करने के निर्देशित किया गया।

7. पुलिस अधीक्षक महोदय ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतने, यात्रियों की सहायता हेतु तत्पर रहने व श्रद्धालुओं के साथ मित्रतापूर्वक व्यवहार रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह, डीएफओ भारत भूषण मार्तोलिया, गोविन्दघाट गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह,थानाध्यक्ष गोविन्दघाट नरेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी घांघरिया नरेन्द्र कोटियाल एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *