दिल्ली (एकता): भोजपुरी जगत से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुणे के एक फाइव स्टार होटल में भोजपुरी अभिनेत्रियां हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का धंधा चला रही थी। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उनके इस धंधे का पर्दाफाश कर दिया है। वहीं इस खबर से भोजपुरी जगत में चर्चा का माहौल बना हुआ है। इस धंधे में अभिनेत्रियों के साथ-साथ एक एजेंट का नाम भी शामिल है।
बता दें कि पुलिस को जैसे ही इस धंधे की सूचना मिली तो उन्होंने क्राइम ब्रांच के जरिए फाइव स्टार होटल के बाहर जाल बिछाया। क्राइम ब्रांच ने इस सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए होटल के बाहर एक डमी ग्राहक भेजा, जिसने एजेंट से संपर्क किया। एक्ट्रेस की फोटो दिखाकर उसने वहां एक रूम लिया। ग्राहक ने पुलिस को पूरे धंधे की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने होटल में पहुंचकर धंधे का भंडाफोड़ किया। इस धंधे में मोटी रकम वसूली जा रही थी।
पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन में पिंपरी चिंचवाड़ में दो भोजपुरी अभिनेत्रियों और एक एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। साथ ही पता लगा रही है कि इस धंधे में अभिनेत्रियों के साथ कौन-कौन शामिल है।