दिल्ली (एकता): गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। आपको तो पता ही होगा कि गर्मियों में नारियल पानी पीने की डिमांड बढ़ जाती है। नारियल पानी से सेहत भी ठीक रहती है। क्योंकि यह बॉडी को अंदर से ठंडा रखता है। जिससे गर्मी की कमी महसूस नहीं होती। लेकिन सबसे ज्यादा नारियल पानी पीने का फायदा खाली पेट है। बता दें कि नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट, एमिनो एसिड जैसे कई प्रमुख पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई बीमारियों को दूर करते हैं। हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए नारियल पानी पीना जरूरी है। सेहत के साथ-साथ ये हमारे चेहरे पर भी निखार लाता है। ऐसे में इन दिनों हरे नारियल की डिमांड काफी बढ़ गई है।

हरा नारियल खरीदते समय हर तरफ से करें चेक
मीडिया सूत्रों के अनुसार कई लोगों को टेंडर कोकोनट या ज्यादा पानी वाले नारियल की पहचान करने का तरीका पता नहीं होता। इसलिए कई बार उन्हें बाजार से नारियल खरीदकर घर ले जाने पर पता चलता है कि उसमें पानी बहुत कम है। आज हम आपको नारियल खरीदने की कई बातें बताएंगे। हरा नारियल खरीदते समय हर तरफ से इसे पहले देख लें, अगर इसपर किसी तरह के भूरे रंग के धब्बे हो तो इसे खरीदना नहीं चाहिए। आप ऐसा नारियल लें जिसमें धब्बे कम दिखाई दे रहे हो। नारियल पर दिखने वाला यह भूरा रंग पके होने की निशानी है। बता दें कि जैसे-जैसे नारियल बड़ा होता है, उसका आकार लंबा और तिरछा हो जाता है। दरअसल जितना बड़ा नारियल होगा उतना कम पानी होगा। इसलिए हमेशा गोल नारियल लेना चाहिए।

छोटे आकार के नारियल में होती है पानी की ज्यादा मात्रा
हमें पता है कि गोल नारियल दुकान पर नहीं मिल सकता। ऐसे में कम तिरछे और लंबे नारियल को चुनकर लें। हरे और ताजे नारियल में पानी ज्यादा होता है। क्योंकि जिस में पानी की आवाज आती है वह पका हुआ नारियल होता है। क्योंकि भरे हुए नारियल में किसी तरह की आवाज नहीं आती। ताजा हरे नारियल से किसी तरह की बदबू नहीं आती। इसलिए हमेशा सूंघकर ही नारियल लेना चाहिए। अगर आपको नारियल पकड़ने पर भी साफ्ट लगे तो इसे न खरीदें। हमेशा नारियल छोटा ही खरीदें। क्योंकि इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है।
