दिल्ली में आज चल सकती है धूल भरी आंधी, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में मौसम अपने रंग बदल रहा है। जिसके चलते अब गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। तेज धूप में लोगों का बाहर निकला मुश्किल हो गया है। गर्मी की लू इतनी थी कि लोगों के पसीने तक छूट गए। ऐसा लग था कि जैसे बॉडी का तापमान तेजी से बढ़ने लगा हो। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर व शाम को धूल भरी आंधी चल सकती है।

बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह 16 व 17 मई को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। राजधानी में पालम का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार को हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। पिछले पांच दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में मौसम की करवट बदलने से रविवार को प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार हो सकता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *