Mother’s Day पर ‘कुसुम’ फेम एक्ट्रेस Aashka Goradia ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गुड न्यूज

admin

दिल्ली (एकता): टीवी सीरियल ‘कुसुम’ फेम एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने काफी समय से पर्दे से दूरी बनाकर रखी हुई है। आशका गोराडिया सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती है। बता दें कि एक्ट्रेस को ‘कुसुम’ सीरियल से असली पहचान मिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार आशका गोराडिया ने आज मदर्स डे पर गुड न्यूज सुनाई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट पोस्ट किया।


आशका ने प्रेग्नेंसी के साथ-साथ डिलीरी मंथ भी फैंस के साथ शेयर किया है। वह 37 साल की उम्र में अपने पति ब्रेंट ग्लोब के साथ पहले बच्चे की मां बन रही है। उन्होंने इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ काफी अलग अंदजा में सांझा किया। आपको बता दें कि आशका गोराडिया ने 14 मई को एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह समंदर के किनारे की रेतीली सतह और चप्पलें दिखाई दे रही हैं। उस पर लिखा हें, ‘बीच बेबी रास्ते में है। एक्ट्रेस और ब्रेंट ग्लोब ने 1 दिसंबर 2017 में शादी की थी। अब शादी के 6 साल बाद उन्हें यह खास पल बिताने का मौका बिना है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ-साथ एक पोस्ट भी लिखी है- ‘इस मदर्स डे पर – यह और भी खास हो जाता है। आपको हमें प्यार और आशीर्वाद चाहिए। बीच बेबी रास्ते में है! #parentstobe। आशका गोराडिया ने कहा कि वह इस पल को अपनी जिंदगी में खुलकर जीना चाहती हैं। उसने कहा कि वह इस पल को काफी महसूस कर रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी लव स्टोरी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुझे और ब्रेंट को पहली नजर में ही प्यार हो गया था। दोनों वेगास में ट्रिप पर मिले थे। इस दौरान उनकी दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। हालांकि, शुरुआत में एक्ट्रेस ने ब्रेंट को ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं दिया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और बाद में उन्होंने शादी कर ली। हालांकि एक्ट्रेस 3 महीनें प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने मदर्स डे पर आज गुड न्यूज सुनाई है। आशका गोराडिया ने काफी नागिन सीरियल में भी काम किया है। ‘कुसुम,’ ‘बा बहू और बेबी,’ और ‘लागी तुझसे लगन’, नागिन सहित विभिन्न भारतीय सोप ओपेरा में अपनी भूमिकाएं निभाई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *