जालंधर उपचुनाव में जीते नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू ने CM केजरीवाल से की मुलाकात

admin

दिल्ली (एकता): जालंधर संसदीय सीट पर जीत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और जालंधर लोकसभा उपचुनाव में जीते सांसद सुशील कुमार रिंकू रविवार को दिल्ली पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार सुशील रिंकू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस मौके पर भगवंत मान ने सुशील कुमार रिंकू को मिठाई खिलाई।

जानकारी के मुताबिक केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के गढ़ में सेंध मारकर आप जीती है। सुशील रिंकू ने कांग्रेस के किले को ढहाया। सीएम ने कहा कि हम धर्म व जाति की राजनीति नहीं करते। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *