अगर आप भी हैं बीयर पीने के शौकीन तो भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, हो सकती है ये बीमारी

admin

दिल्ली (एकता): गर्मियों के मौसम में ठंडी बीयर पीने के शौकीनों के लिए खास खबर है। आजकल के युवा वीकेंड होते ही पार्टी के लिए बार में चले जाते हैं। बीयर हो या किसी भी तरह की शराब यह बॉडी को थोड़ा बहुत तो नुकसान पहुंचाती ही है। लेकिन युवा इसे आनंद के साथ पीते हैं। वहीं चिलचिलाती गर्मी में बीयर पीने का मजा ही कुछ और है, लेकिन कई बार यह शरीर में गर्मी पैदा कर देती है। आइए आज हम आपको बीयर के साथ कई खाने वाली चीजों के बारे में बताते हैं जो कि आपको नहीं खानी चाहिए। क्योंकि यह चीजें आपकी किडनी पर भी असर डाल सकती हैं। इसे पीने से कई साइड इफेक्ट्स भी बढ़ जाते हैं। जिसे आप स्वाद से पीते हैं अगर वही आपको धीरे-धीरे बर्बाद करना शुरू कर दे तो कैसा लगेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार कई फल ऐसे हैं जिन्हें आप बीयर के साथ तो क्या किसी भी हाई प्रोटीन फूड के साथ नहीं खा सकते।

तेंदू (Persimmon)

तेंदू एक भारतीय जंगली फलदार है। इसमें टैनिक एसिड होता है। अगर आप इस फल का प्रयोग बीयर के साथ खाने में करते हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि यह आपको किडनी पर असर डाल सकता है। इससे आपको पथरी का खतरा हो सकता है। सिर्फ शराब के साथ ही नहीं, इसे किसी हाई प्रोटीन फूड के साथ खाने से भी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

बेकन (Bacon)

बेकन स्ट्रिप्स खाने में टेस्टी होती हैं पर इनमें फैट भी काफी मात्रा में भरा होता है। य़ह एक ऐसा फूड है जिसमें नाइट्रोसामाइन यौगिक की काफी मात्रा होती है। बीयर या बेकन का कॉम्बिनेशन गले और पेट के कैंसर को बढ़ाता है। इसलिए आरको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

टमाटर (Tomato)

टमाटर खाने में खट्टा होता है। दरअसल इसमें टैनिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है। बीयर या शराब के साथ टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह पेट में बेचैनी के साथ उल्टी और कई समस्याओं को बढ़ाता है।

गाजर (Carrot)

गाजर वैसे खाने में तो काफी अच्छी है। लोग इसको सलाद के तौर पर भी खाते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो गाजर को बीयर के साथ सलाद के तौर पर खाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए। गाजर का बीयर के साथ सेवन करने से लिवर में विषाक्त पदार्थ पैदा हो सकती है।

बीन्स (Beans)

अगर आप भी बीन्स या दाल से बनी कोई चीज का बियर या शराब के साथ सेवन करते हैं तो बंद कर दें। नहीं तो आपको उसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इनमें आयरन ज्यादा होता है जो शराब के साथ लेने पर आपके शरीर द्वारा अच्छी तरह से अवशोषित नहीं होता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *