दिल्ली में इस अस्पताल की 5वीं मंजिल पर भीषण आ+ग लगने से मरीजों में मची अफरातफरी

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके में उस समय अफरातफरी का माहौल देखने को मिला, जब एक निजी अस्पताल की 5वीं मंजिल पर भयानक आग लगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार आग लगने की सूचना मिलते ही मरीजों में अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं घटनास्थल पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

आग अस्पताल के कॉन्फ्रेंस रूम में लगी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर भी घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे। बता दें कि घटना का पता चलते ही मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। रूम के अंदर मौजूद सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं पुलिस भी घटना की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *