दिल्ली (एकता): सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जो घोषित किया वह काफी अच्छा रहा। इस बार लड़कों से ज्यादा लड़कियों ने बाजी मारी। उन्होंने अच्छे नंबरों से परीक्षा पास की। कई लड़कियों का नाम मेरिट लिस्ट में भी दर्ज हुआ। इसी के चलते ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘कठपुतली’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आई बाल अभिनेत्री सुहानी सेठी ने 12वीं की परीक्षा में बाजी मारी। उन्होंने 87.33 प्रतिशत के साथ परीक्षा पास है, जो पिछले साल की तुलना में 5.38 प्रतिशत कम है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार चाइल्ड एक्ट्रेस सुहानी सेठी दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम में ह्यूमैनिटी (मानविकी) की छात्रा है। हैरानी की बात यह है कि सुहानी ने मनोविज्ञान और समाजशास्त्र में 99 नंबर हासिल किए हैं। जबकि इंग्लिश में उन्हें 98 और ईकोनॉमिक्स में 97 नंबर प्राप्त किए। बता दें कि सुहानी सेठी फिल्मों की चाइल्ड एक्ट्रेस के नाम से काफी मशहूर है।

उन्होंने काफी फिल्मों में रोल निभाया। जो काफी लोगों को भी पसंद आया। वह अभी 17 साल की है। लेकिन इनकी मेहनत से हर कोई हैरान हैं। वह पढ़ाई के साथ-साथ अपने करियर पर भी फोकस कर रही है। वह अक्षय कुमार की ‘कटपुतली’ और भूमि पेडनेकर-तापसी पन्नू की ‘सांड की आंख’ में नजर आई है। सुहानी को एक्टिंग काफी पसंद है। सुहानी के पिता संजीव सेठी और उनमी मां वंदना डॉक्टर हैं। वह एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई भी जारी रखना चाहती है। सुहानी सेठी ने फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ में भी काम किया है। जबकि वह करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में तारा सुतारिया के बचपन का रोल किया था। इतना ही नहीं बाल अभिनेत्री कई मशहूर ब्रांड्स के लिए विज्ञापन भी कर चुकी हैं।