दिल्ली (एकता): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद दिल्ली पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे।

बता दें कि भगवंत मान एक गाड़ी में सवार होकर अरविंद केजरीवाल के घर से निकले। इस दौरान वह विक्ट्री साइन दिखाते हुए नजर आए। हालांकि वह पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।