दिल्ली (एकता): 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को सीबीएसई ने घोषित कर दिया है। जिसको लेकर छात्रों में अफरातफरी मच गई। सभी छात्र रिजल्ट देखने को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। कई छात्रों के चेहरे पर थोड़ी परेशानी भी देखी गई।
मीडिया सूत्रों के अनुसार इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में 87.33% छात्र पास हुए। हालांकि इस साल लगभग 16.9 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। जानकारी के मुताबिक 36 दिनों में कुल 115 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। CBSE Board Result 2023 @cbse.gov.in पर छात्र रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके अपने अंक ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं।
12 मई को बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम घोषित किया। वहीं छात्रों को अपील की गई है कि वे अपने बोर्ड प्रवेश पत्र पर उल्लिखित रोल नंबर का उपयोग करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कोरोना महामारी के चलते छात्रों ने कड़ी मेहमत दिखाई है। गौरतलब है कि 10वीं की परीक्षा 21 मार्च 2023 को खत्म हुई थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुई। खास बात यह है कि इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है, उन्होंने लड़कों को भी पछाड़ दिया है। वहीं पिछले साल 94 फीसदी छात्राएं पास हुई थीं, जबकि इस साल 90.68 प्रतिशत छात्राएं ही पास हुई।