दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए बृजभूषण शरण सिंह, अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकारा

admin

हरियाणा (अंकुर कपूर): दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से नामी पहलवान WFI चीफ बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है कि महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बृज भूषण का बयान दर्ज किया है।

महिला पहलवान के आरोपों की जांच के लिए महिला डीसीपी की निगरानी में 10 सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। बृजभूषण के अपनी सफाई में कुछ वीडियो सबूत और मोबाइल डाटा जमा करने की बात कही गई है। बहुत जल्द एसआईटी दोबारा उनसे पूछताछ कर सकती है। महिला की शिकायत पर दर्ज दिल्ली पुलिस की एफआईआर में विनोद तोमर भी आरोपी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *