केरल (एकता): केरल में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला डॉक्टर को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना कोट्टारक्कारा से है। बता दें कि एक अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए एक व्यक्ति ने 22 वर्षीय एक महिला डॉक्टर की चाकू मारकर हत्या कर दी। बता दें कि पुलिस आरोपी व्यक्ति को परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए लाई थी। लेकिन वहां आरोपी ने भी अपनी गुंडागर्दी दिखा दी।
बता दें कि जब डॉक्टर आरोपी व्यक्ति के पैर के घाव का इलाज कर रही थी तो उसने अचानक गुस्से में आकर कैंची और चाकू उठाकर महिला डॉक्टर की हत्या कर दी। इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गई। जब डॉक्टर को तिरुवनंतपुरम के निजी अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने काफी मुश्किल से आरोपी पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या के प्रयास) मामला दर्ज किया गया है। वहीं महिला डॉक्टर की मौत के बाद उस पर हत्या का मामला भी दर्ज हुआ। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और सीएम पिनाराई विजयन ने किम्स (KIMS) अस्पताल का दौरा किया। बताया जा रहा है कि मृतक डॉक्टर वंदना दास का पार्थिव शरीर इसी अस्पताल में रखा गया है।