दिल्लीवासी चिलचिलाती गर्मी के लिए रहें तैयार, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में काफी दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। लेकिन अब राजधानी को चिलचिलाती गर्मी से जूझना पड़ सकता है। आने वाले कुछ ही दिनों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार मौसम विभाग ने इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। बता दें कि 13 मई को एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है, लेकिन इससे तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी।

 

राजधानी में अप्रैल महीने से ही मौसम सुहावना बना हुआ था। इतना ही नहीं बारिश के कारण मई में भी तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। 12 मई से अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला जाएगा। 15 मई तक अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री के बीच रहेगा। अब लोगों को गर्मी में आने-जाने की दिक्कत रहेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *