दिल्ली में लोगों को गर्मी से राहत: मौसम बदल रहा रंग, 13 मई को बारिश के आसार

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। मई में होने वाली गर्मी से फिलहाल लोगों को राहत मिली हुई है। बता दें कि राजधानी में कभी बारिश तो कभी तेज हवाओं का दौर जारी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार बारिश के बाद अभी तापमान 40 से नीचे ही चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में 13 मई को बारिश हो सकती है। हालांकि आज और कल तेज हवाओं का दौरा जारी रहेगा।

 

लोगों को मई में दिसंबर जैसी ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं सुबह 8:30 बजे तक 5.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। विभाग की मानें तो मंगलवार को धूप खिलेगी और दिन में तेज हवा चलती रहेगी। 12 मई तक गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। अभी लू चलने की संभावना नहीं है। 13 मई को फिर से बारिश के साथ-साथ आंधी चल सकती है। तापमान 38-39 और न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री तक पहुंच सकता है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से राजधानी में मौसम करवट ले रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *