दिल्ली (एकता): देशभर में कोरोना के रोजाना मामलों में उतार-चढ़ाव जारी हैं। तीसरी लहर ने सबको हिलाकर रख दिया है। जिसके चलते लोगों को सभी आवश्यक सावधानियां जरूर बरतती रहनी चाहिए। कोविड की पहली दो लहरों की तरह तीसरी लहर का खतरा भी उन्हीं लोगों में ज्यादा हो रहा है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होगी। इसके लिए आपको कुछ चीजों का सेवन करने की जरूरत है। जिससे आपके शरीर के साथ-साथ इस बीमारी से भी छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को खान-पान में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार जब तक आपका खान-पान ठीक नहीं होगा तब तक आप स्वस्थ नहीं होंगे। हमारे घर में ही कई सारी ऐसी दिव्य औषधियां और आयुर्वेद के वरदान मौजूद हैं, जिनका हम हर रोज सेवन कर सकते हैं। इससे हमारे शरीर को ही फायदा होगा।

घी का सेवन शरीर के लिए काफी सेहतमंद
बता दें कि अगर आप अपनी डाइट में घी लेते हैं तो इससे आपकी सेहत को काफी फायदा मिलेगा। घी की पौष्टिकता शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। घी आंखों और त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, के, ई, ओमेगा-3 और ओमेगा-9 जैसे पोषक तत्व होते हैं। जिससे पाचन क्रिया ठीक रहती है।
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना खाएं खजूर
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना खजूर खानी चाहिए। विटामिन-सी और आयरन से भरपूर खजूर को आयुर्वेद में अच्छा माना जाता है। दूध और खजूर के कई फायदे होते हैं। यह हमारे शरीर में खून की कमी को भी ठीक रखते हैं। इससे रक्तचाप ठीक रहता है।
तुलसी की पत्तियों का भी जरूर करें सेवनकोरोना जैसी बीमारी
से बचने के लिए हमें तुलसी की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। तुलसी के स्वास्थ्य लाभों को प्रमाणित कर चुका है। तुलसी की पत्तियों में पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स, फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सिडेंट यौगिक कई प्रकार के गंभीर रोगों से शरीर को सुरक्षित रखती हैं।
चीनी के सेवन की बजाए खाएं गुड़
चीनी हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाती है। इससे कई नुकसान होते हैं। जिसके चलते हमें चीनी की जगह गुड़ का सेवन करना चाहिए। गुड़ एंटीऑक्सिडेंट और खनिजों जैसे जिंक और सेलेनियम से भरपूर होता है, जिसका सेवन शरीर के लिए कई प्रकार से लाभदायक माना जाता है। गुड़ कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखता है। गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम भी पाया जाता है।