दिल्ली (एकता): दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को फिर झटका लगा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 14 दिन तक के लिए बढ़ा दी है। बता दें कि अब इस केस की अगली सुनवाई 23 मई तक को होगी। जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने ईडी से सिसोदिया को चार्जशीट की ई-कॉपी देने के आदेश दिए हैं।
ईडी शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। दरअसल पिछली 23 फरवरी से मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं। गौरतलब है कि 2021-22 के लिए शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने की आबकारी नीति ने कार्टेलाइजेशन की अनुमति दी थी। सीबीआई ने इस मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ नियमों के कथित उल्लंघन और नई शराब नीति में प्रक्रियागत गड़बड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की।