अवॉर्ड फंक्शन में एक साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

admin
दिल्ली (एकता): इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जो काफी मशहूर थे लेकिन किसी न किसी वजह से उन्हें अलग होना पड़ा। वहीं कुछ ऐसी जोड़ियां थी जिन्हें बॉलीवुड के कई कलाकारों को ऑन स्क्रीन रोमांस करते-करते अपने को-एक्टर से प्यार हो गया। लेकिन कई जोड़ियों का रिश्ता शादी की मंजिल तक पहुंचने से पहले ही टूट गया। कई जोड़ियों ने फिल्मों में काम के बाद एक्टरों से मिलने की दूरी भी बना ली। ऐसी ही एक बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी थी अक्षय कुमार और रवीना टंडन की।

रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी उन बॉलीवुड जोड़ियों में शुमार है जो अपने ऑन स्क्रीन रोमांस के साथ रियल लाइफ लवस्टोरी के कारण भी सुर्खियों में रही। लेकिन अब काफी लंबे समय के बाद उन्हें एक बार फिर एक साथ देखा गया। दोनों एक-दूसरे से चिट चैट करते हुए सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुंबई में रविवार को आयोजित एक इवेंट में कई बॉलीवुड सितारे उमड़े। इस इवेंट में रवीना टंडन और अक्षय कुमार भी पहुंचे थे। उनकी कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में वह बातें करते दिख रहे हैं। दूसरी तरफ इन्हें एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। इस वीडियो में रवीना टंडन ने अक्षय कुमार की काफी तारीफ की। वह कह रही हैं- 90 के दश्क में एक कम्प्लीट रॉकस्टार, जो आज भी रॉकस्टार है और जो हमेशा रॉकस्टार रहेगा। इसके अलावा दोनों एक-दूसरे से खूब बातें करते दिख। फैंस ने उनके वीडियो पर काफी कॉमेंट्स भी किए।

 

रवीना टंडन ने काफी फिल्मों में काम किया है। उनकी कितनी फिल्में सुपरहिट और कितनी फिल्में फ्लॉप हुई हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में अक्षय कुमार, गोविंदा, अजय देवगन, सुनील शेट्टी जैसे बड़े कलाकारों के साथ फिल्मों में काम किया। अभिनय के साथ डांस के लिए मशहूर रवीना ने ‘मोहरा’, ‘खिलाडि़यों का खिलाड़ी’, ‘जिद्दी’, ‘लाडला’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनकी सभी फिल्में हिट रही हैं।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *