दिल्ली की सबसे चर्चित तिहाड़ जेल में अब सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, QRT की होगी तैनाती

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली की तिहाड़ जेल किसी न किसी गलत वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। बता दें कि यह जेल देश ही नहीं बल्कि पूरे साउथ ईस्ट एशिया की सबसे बड़ी जेल है। मीडिया सूत्रों के अनुसार तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद अब सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि जेल में हाई सिक्योरिटी सेल में बंद कैदियों की सुरक्षा के लिए क्यूआरटी का गठन किया गया है। ताकि आगे जाकर ऐसी घटना न हो। ये टीम 24 घंटे जेल की सुरक्षा करेगी।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने यह व्यवस्था तिहाड़ के 14 जेलों में की है। इनके पास बॉडी प्रोटेक्टर के साथ-साथ लाठी, स्प्रे, इलेक्ट्रिक शॉक वाले डंडे होंगे। इससे कैदियों की लड़ाई पर काबू पाने का फायदा मिलेगा। गौरतलब है कि 2 मई को दिल्ली तिहाड़ जेल में विरोधी गैंग के सदस्यों ने टिल्लू ताजपुरिया की हत्या की थी। टिल्लू ग्राउंड फ्लोर पर जेल नंबर-9 में बंद था। उस पर एक के बाद 90 से ज्यादा वार किए। जेल में टिल्लू की हत्या की साजिश को इस तरह से रचा गया था कि किसी को कानों कान इसकी भनक नहीं न हो।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *