दिल्ली (एकता): एक्टर ऐश्वर्या शर्मा ने हाल ही में स्टार प्लस पर अपने सुपरहिट टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो को अलविदा कह दिया है। बता दें कि उनके शो छोड़ने के बाद अब वह रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में एंट्री की है। हाल ही में उन्हेंने खतरों के खिलाड़ी 13 के सेट से तस्वीरें शेयर कर फैंस से शेयर की हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार ऐश्वर्या शर्मा अब एक नए सफर पर निकली हैं। अब वो सांप-बिच्छू से जूझती नजर आएंगी। वह रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ में नजर आएंगी। वह अपने को-कंटेस्टेंट्स के साथ एक प्रेस मीट में पहुंची और उनकी हॉटनेस ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। वह इस दौरान काफी खुश नजर आई। उन्होंने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें वह काफी सुंदर दिख रही हैं।
View this post on Instagram
ऐश्वर्या शर्मा के पति नील भट्ट ने दी बधाई
बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- यहां एडवेंचर का एक नया चैप्टर शुरू होता है। अभिनेत्री ने अपने फैंस के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं। उनके पति नील भट्ट ने भी उनको बधाई दी। उन्होंने लिखा है- ऑल द बेस्ट माय लव ऐश्वर्या शर्मा। गौरतलब है कि ऐश्वर्या शर्मा ने कहा था कि वो अपने किरदार से बोर हो गई थी। उन्हें अपना रोल शो में पसंद नहीं आ रहा था। इस बारे में उन्होंने क्रिएटिव डायरेक्टर से भी बात की थी। गौरतलब है कि उन्होंने एक साल पहले किसी को बिना बताए शादी कर ली थी। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने एक साल की डेटिंग के बाद 30 नवंबर 2021 को राजस्थानी स्टाइल में शादी की। उनकी शादी की अनदेखी तस्वीरें भी सामने आई थी।
