दिल्ली (एकता): दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस स्थित पीजी मैंस में उस समय छात्र हैरान रह गए। जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दौरा किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार पीजी मैंस में उन्होंने छात्रों के साथ बातचीत की और बैठकर खाना खाया।

बता दें कि इस दौरान राहुल गांधी ने छात्रों के साथ पढ़ाई, रोजगार, बेरोजगारी के विषय पर खास चर्चा की। वह करीब आधा घंटे से ज्यादा समय तक छात्रों के साथ रहे। उन्हें देखकर हर किसी के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। सभी छात्रों ने भी राहुल गांधी के साथ कई बातें की।

जानकारी के मुताबिक इस दौरान राहुल गांधी के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष व वर्तमान में दिल्ली एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष कुणाल सहरावत व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी थे। राहुल गांधी के यहां आने का कार्यक्रम अचानक बना। गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले राहुल गांधी मुखर्जी नगर में भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ मिलने पहुंचे थे।
