दिल्ली में बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत, जानें कल कैसा रहेगा मौसम का हाल

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने फिर करवट ली। शनिवार को राजधानी में फिर बारिश से मौसम सुहावना हुआ। बता दें कि सुबह से ही धूप निकली हुई थी लेकिन दोपहर बाद अचानक ही मौसम ने करवट ली। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजधानी में मौसम के बदलने से लोगों को राहत मिली है। गर्मी के बाद फिर से ठंड का अहसास हुआ है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शनिवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना जताई। 6 व 7 मई को हल्की बूंदाबांदी व तेज धूल भरी हवा चलने की भी चेतावनी जारी की है। 8 मई से तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। वहीं गुरुवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 40 साल बाद सबसे कम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह से राजधानी में काफी बारिश हो रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *